Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में दिन निकलते ही दो गुटों में गोलीबारी की सूचना है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक दूसरे पर 25 के करीब गोलियां चली हैं।

वारदात में एक युवक राहुल गंभीर घायल हुआ है। उसे सत्यम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

चर्चा है कि दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हुई। इस फायरिंग का क्नैक्शन सब्जी मंडी मकसूदां में कुछ अर्सा पहले हुए एक मर्डर की वारदात से जुड़ा माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में आज सुबह करीब 6:00 बजे अचानक गोलियां चलने की आवाजों से पूरा इलाका दहल गया।

लोगों के मुताबिक फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम निहंग सिंह के बाणे में आए हमलावरों ने दिया। फायरिंग में दूसरे पक्ष का राहुल नामक युवक जख्मी हुआ।

हमलावरों ने राहुल को देखते ही उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायर किए।

बताया जा रहा है कि राहुल के पेट में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल राहुल को तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सत्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel