Prabhat Times

नई दिल्ली। Telegram Banned In India : लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि सरकार ने भारत में कुछ समय के लिए टेलीग्राम पर रोक लगा दी है और प्लेटफॉर्म से मैसेज एडिट करने की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है।

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ठगी करने वाले गिरोहों ने नीट (NEET) परीक्षा का पेपर लीक होने की झूठी खबरें फैलाने के लिए इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था।

दरअसल, 21 जून, 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा का दोबारा से आयोजन किया जा रहा है और इस बार किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए टेलीग्राम पर 22 जून, 2026 तक रोक लगा दी गई है।

22 जून तक टेलीग्राम पर बैन

NTA, आने वाली NEET UG 2026 की परीक्षा के कारण 22 जून तक भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के इस्तेमाल पर रोक लगाएगा।

साथ ही, मैसेज एडिट करने की सुविधा को 30 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी का कहना है कि इसका मकसद पेपर लीक के झूठे सबूतों को फैलने से रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

NTA की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि परीक्षा का कोई भी पेपर बाहर लीक नहीं हुआ है और छात्रों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।- NTA

बता दें कि धोखाधड़ी की शिकायतों की रिपोर्ट नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन और पोर्टल के जरिए की जा सकती है।

एडिटिंग फीचर का हुआ गलत इस्तेमाल

  • एजेंसी ने कहा कि परीक्षाओं के बाद गुमराह करने वाले पेपर लीक के सबूत बनाने के लिए रिपोर्ट्स के अनुसार टेलीग्राम के मैसेज एडिटिंग फीचर का इस्तेमाल किया गया था।

  • NTA के मुताबिक, चैनल एडमिनिस्ट्रेटर पुरानी पोस्ट को एडिट कर सकते थे और परीक्षा खत्म होने के बाद अटैचमेंट की जगह क्वेश्चन पेपर लगा सकते थे, जबकि ओरिजिनल टाइमस्टैम्प वही रहता था।

  • ऐसी बदली हुई पोस्ट को इस सबूत के तौर पर फैलाया जाता था कि परीक्षा के पेपर पहले ही लीक हो गए थे।

  • अधिकारियों ने कहा कि इस फीचर को कुछ समय के लिए बंद करने से परीक्षा के बाद ऐसे गलत सबूतों को बनाने और फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। इससे बचने के लिए पेपर होने तक टेलीग्राम पर रोक लगा दी गई है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel