Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (accident jalandhar pathankot road village rasulpur 4 death) जालंधऱ पठानकोट रोड़ पर बड़ा हादसा हुआ है। इनौवा व कार की भीषण टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

भीषण हादसे में 11 माह के मासूम बच्चे समेत परिवार के 3 लोगों की मृत्यु की सूचना है।

पता चला है कि महाराष्ट्र का रहने वाले परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले गाणू (59) अपने बेटे लोकेश्वर, बहू अनीषा और 11 माह की बच्ची निहारिका के साथ अपनी आई 10 कार में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए थे।

पता चला है कि परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे कि जालंधर पठानकोट रोड़ पर स्थित गांव रसूलपुर के निकट आई 10 कार इनौवा से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसे में गाणू, बेटे लोकेश्वर, बहू अनिषा तथा 11 माह की बच्ची निहारिका की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक इनौवा गाड़ी में सवार लोग भी घायल हुए हैं।

 

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

——————————————————-

मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी…. देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1