Prabhat Times

जालंधर। (AAP’s candidate Raman Arora is getting support from every section) विकास ही आम आदमी पार्टी का मकसद है। सत्ता के लिए दूसरे दलों के नेता झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहें। यह बात आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने गुजराल नगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल की बदहाली और खस्ताहाल को सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार में ही सुधारा जा सकता है। अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया है।
उसी प्रकार आम जनता की सुविधाओं और सहूलियत के लिए काम किया जाएगा। और कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है, बल्कि पंजाब और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है।
आप की दिल्ली सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल सकता है। रमन अरोड़ा ने 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जिताने की लोगों से अपील की।

कांग्रेस सरकार के सताए लोग चाहते हैं बदलाव : – रमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा का चुनाव प्रचार जोरों पर है इसी कड़ी के अंतर्गत आज उन्होंने क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार करते हुए लदेवाली रोड, नजदीक अजीत पार्क में घर में दस्तक देते हुए एक नुकड़ मीटिंग के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान रमन अरोड़ा को अपने बीच पाकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। विकास कार्य न होने से गुस्साए लोगों ने कहा कि इस बाबत अनेकों बार आवाज उठा चुके है। उसके बाद भी मौजूदा कांग्रेस विधायक द्वारा विकास नहीं कराया गया है।
रमन अरोड़ा ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। आप की सरकार आते ही सभी कार्यों को पहल के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली से तंग आ चुके लोग अब एक बदलाव चाहते हैं और उन्हें आम आदमी पार्टी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त है और आम आदमी पार्टी यहाँ से बंपर मतों से विजय होगी। लोग आप की सरकार बनाने के लिए अब कमर कसे हुए बैठे हैं।

ये भी पढ़ें