Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (AAP announced Mohinder Bhagat as candidate for Jalandhar West Assembly by-election) पंजाब की हॉट सीट जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए चुनावी अखाड़ा सज गया है।

आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने केंडीडेट घोषित किए हैं। कांग्रेस के केंडीडेट की घोषणा भी किसी भी समय हो सकती है।

बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी ने मोहिन्द्र भगत को ही चुनाव मैदान में क्यों उतारा?

आप ने मोहिन्द्र भगत को केंडीडेट घोषित कर बड़ा दांव खेला है।

एक जवाब तो ये है कि मौजूदा समय में मोहिन्द्र भगत आप के हल्का इंचार्ज है, लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि मोहिन्द्र भगत का जालंधर वेस्ट में अच्छा खासा वोट बैंक है।

आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत के ज़रिए भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक में सीधी सेंधमारी की है।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ें थे जिसमें उन्हें करीब 37000 वोट मिले थे।

बेशक वे 2022 विधानसभा चुनाव हारे, लेकिन वोटों के आंकड़े देखे जाएं तो मोहिन्द्र भगत का परफॉरमेंस अच्छी रही।

मोहिंदर भगत ने किया केजरीवाल, भगवंत मान का धन्यवाद

पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मोहिंदर भगत ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे जो यह मौका दिया गया है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चुनौतियां बहुत है क्योंकि विधानसभा चुनाव में लोगों की सोच लोकसभा चुनाव के मुकाबले अलग होती है।

उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अगर उसी का विधायक होगा तो लोगों के काम आसानी से हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी का विधायक ही कर सकता है।

मुझे जालंधर वेस्ट के लोग बहुत अच्छे से जानते है क्योंकि मैंने बहुत काम किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतेंगे।

भाजपा में बेहद एक्टिव रहे हैं भगत

बता दें कि आप ने आज पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे मोहिन्द्र भगत को केंडीडेट घोषित किया।

मोहिंदर भगत 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

वह पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के 1997 से 1999 तक महासचिव रहे हैं। वह भाजपा पंजाब के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वह अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 2007 से 2011 तक पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन रहे थे।

इनके उम्मीदवार बनने से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

यह सीट आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के कारण खाली हुई है।

शीतल अंगुराल को भाजपा ने केंडीडेट घोषित किया है।

10 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है।

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1