Prabhat Times
Tarantarn तरनतारन। (aap mla dr kashmir sohal passed away) पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनके आवास पर निधन हो गया।
वे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। बीते कुछ समय से वे अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल थे और वहीं उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली।
सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दें।
2022 में पहली बार विधायक बने डॉ. सोहल पेशे से चिकित्सक थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। बीमारी के बावजूद वे लगातार जनता से जुड़े रहे और सेवाभाव में सक्रिय रहे।
तरनतारन क्षेत्र के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके निधन से शोक की लहर है। अंतिम संस्कार आज किए जाने की संभावना है, जिसमें आप के वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।
——————————————-
ये भी पढ़ें
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में NIA की बड़ी रेड, इलाके में मचा हड़कंप
- “परमात्मा से रिश्ता लेन-देन का नहीं, प्यार का होना चाहिए” जालंधर में प्यार की दौलत बरसा गए निरंकारी राजपिता रमित जी
- बिक्रम मजीठिया की अरेस्ट के बाद विजिलेंस का बड़ा खुलासा! 100, 200 नहीं इतने सौ CR का गड़बड़झाला
- आप ने जालंधर, कपूरथला सहित इन जिलों में बदले हल्का इंचार्ज
- फगवाड़ा से हरजी मान को आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- 10वीं परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला, साल में इतनी बार होंगे फाइनल एग्ज़ाम
- फिर विवादों में अरमान अस्पताल! स्पाइन सर्जरी के दौरान मरीज की मौत
- विजिलेंस अफसरों से नोकझोंक के बाद बिक्रम मजीठिया पर सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला
- ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
- एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…
- सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
- जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर