Prabhat Times

मोगा। (aap captures punjab moga municipal corporation) पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य की मोगा नगर निगम पर कब्जा कर लिया है।

सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया है।

सदन में मौजूद 48 में से 41 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। गौरतलब है कि नगर निगम में कुल 50 पार्षद हैं।

अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद मेयर नितिका भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस तरह मोगा पंजाब का पहला ऐसा नगर निगम बन गया है, जहां जल्द ही आम दमी पार्टी का मेयर होगा।

हल्का विधायक अमनदीप अरोड़ा, धर्मकोट विधायक दविन्द्रजीत सिंह लाड्डी धौंस, के नेतृत्व में 41 पार्षदों ने नितिका भल्ला के खिलाफ वोट कर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है।

37 वर्षीय निकिता पहली बार कांग्रेस से पार्षद बनी थी और फिर 13 मई 2021 को मेयर बनी थी।

वह मोगा की मेयर के रूप में काम करने वाली पहली महिला हैं।

कुछ दिन पहले ही सतर्कता ब्यूरो ने उन्हें शहर में सीसीटीवी लगाने और पेड़ पौधे लगाने की परियोजना में हुई धांधली के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

हालांकि मेयर ने निगगम के टेंडर में कुछ भी भी गल्त होने से इंकार किया था।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1