Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (aam aadmi party will fight all seats in punjab) आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं।

पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। वादा करो की ये सभी 14 की 14 सीटें आम आदमी पार्टी को देनी हैं। क्लीन स्वीप लगानी है।

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं.

आप के मुखिया केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी. पंजाब के अमलोह में पहुंचे केजरीवाल ने यह ऐलान किया है.

इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में हम जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे. चंडीगढ़ में भी कर देंगे यानी 13 और 1, सभी 14 सीट जीतेंगे.

मुझे कुछ लोग गालियां देते हैं, ये वो राजनेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि अब जनता के कोई काम नहीं रुकेंगे हमने नारा दिया है पंजाब मेरा हीरो, लोकसभा चुनाव में 13-0. अब चंडीगढ़ भी पक्की हो गई है.

मेयर चुनाव में आपने देख ही लिया. अगले 10-15 दिन में हम पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देंगे.

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था।

मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है।

मान बोले- सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर देगी

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा- जो आटा उनके व उनके मंत्रियों के घर पकता है, वही आटा अब स्कीम के तहत लोगों के घरों तक पहुंचेगा।

अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा। जिसे आटा चाहिए, उसे आटा और जिसे चावल चाहिए, उसे चावल दिए जाएंगे। सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर देगी।

पंजाब में डेयरी किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। अब पंजाब के वेरका को प्रमोट किया जाएगा।

दिल्ली में वेरका को दूध पहुंचाने की परमिशन मिल गई है। अब वेरका अपना दूध व प्रोडक्ट्स दिल्ली तक लेकर जाएंगे। इसके बाद बंगाल का रुख किया जाएगा।

सीएम का सुखबीर बादल की यात्रा पर तंज

सीएम ने कहा सुखबीर परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहा है, ना कि पंजाब बताओ यात्रा। आज सुखबीर बादल कार की छत पर बैठ खाना खा रहे हैं।

ये आप लोगों की वजह से हो सका है, कभी सुखबीर बादल ने ऐसा किया था क्या। पंजाब बचाओ का नारा दे रहे हैं, इनसे पूछो किससे बचाएं। आपसे तो बचाना था। मैं मुख्यमंत्री होने के नाते कह रहा हूं, पंजाब पूरी तरह से सेफ है।

मुझे गाली देने वाले नए तरह के बेरोजगार

सीएम ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ये नए तरह के बेरोजगार हैं। इनके पास कोई काम नहीं। कांग्रेस को तो खुद पता नहीं कि उनके कितने धड़े हैं। आपस में लड़ रहे हैं।

 

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

देखें वीडियो – उत्तराखंड में भड़के दंगे

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1