Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(2 sharp shooters wanted in Sandeep Nangal Ambia murder case arrested) कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या में संलिप्त बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटरों को जालंधर देहात पुलिस ने अरेस्ट किया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अरेस्ट गैंगस्टर हैरी मोड़ ने नंगल अंबिया की हत्या के बाद अपने साथी गैंगस्टर पुनीत की टांग में भी गोली मारी थी।

जालंधर देहात के एस.एस.पी. मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि मार्च 2022 में संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में विदेश बैठे सनावर ढिल्लों, कौशल चौहान, अमित डागर, फतेह नागरी, जुझार सिंह, लक्की पटियाल, सुक्खा दुनिके सभी ने मिलकर रची थी।

एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि वारदात को अंजाम पुनीत शर्मा, रविन्द्र सिंह उर्फ हैरी राजपुरा, हरजीत सिंह हैरी मोड़ दिया था। वारदात में कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

हत्याकांड की जांच के दौरान एसपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली द्वारा हैरी मोड़ और हैरी राजपुरा दोनों को इस केस में अरेस्ट किया गया है। अदालत ने दोनो को पीओ करार दिया था।

एसएसपी ने बताया कि ये बंबीहा गैंग के शार्प शूटर हैं। दोनो की निशानदेही पर स्विफ्ट कार, पिस्तौल, कारतूस बरामद किए गए हैं।

खुलासा हुआ कि गैंगस्टर पुनीत शर्मा की टांग में गोली भी हैरी ने ही मारी थी। क्योंकि संदीप नंगल अंबिया की मौत से पहले इनकी आपस में किसी बात पर विवाद हुआ और गाली गलौच हुआ था।

एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि इन गेंगस्टरों द्वारा हरियाणा में भी गैंगस्ट नीरज पंडित के कहने पर जसबीर फौगाट का मर्डर किया था। हैरी राजपुरा और हैरी मोड़ पर फिरौती, हत्या के कई केस दर्ज हैं।

 

———————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

देखें वीडियो – उत्तराखंड में भड़के दंगे

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1