Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Jalandhar rural police solved bhogpur murder case) एक महीने पहले जालंधर के भोगपुर के पास गोली मारकर की गई जसपाल सिंह उर्फ शालू की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब तक कुल पांच अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- जालंधर देहात पुलिस ने भोगपुर के जसपाल हत्याकांड को सुलझा लिया है।

मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

पांच हथियार बरामद किए गए हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी ने कहा- आरोपी सभी हथियार बिहार से लेकर आए थे। जसपाल के सिर में मारी गई गोलियां

जसपाल की हत्या चार चार लोगों ने की थी। जसपाल मूल रूप से भोगपुर का ही रहने वाला था।

भोगपुर के पास स्थित मोगा रेलवे फाटक के पास उक्त युवक को गोलियां मारी गई थी।

पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जसपाल के बाइक को पहले टक्कर मारकर गिराया गया और फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई थी।

केस में 6 लोगों को किया गया था नामजद

मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने जांच के बाद कुल 6 लोगों को नामजद किया था।

इनमें से गुरजीत सिंह गुरजीत वासी गांव विनपालके, रवि व गुरप्रीत सिंह दोनों वासी गेहलड़ा की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी।

मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया था कि दो दिन पहले मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1