Prabhat Times

Moga मोगा। (Mann government has zero tolerance against drugs) भगवंत मान सरकार की नशे के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस का असर के फलस्वरूप मोगा पुलिस ने नशा तस्कर की मदद करने के आरोप में थाना कोट ईसे खां की एस एच ओ समेत 5 के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है।

एस एच ओ की पहचान इंस्पेक्टर अर्शप्रित कौर ग्रेवाल के रूप में हुई है जबकि अन्य आरोपियों में सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह एवं राजपाल सिंह और मनप्रीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक1 अक्तूबर को मोगा के कोट ईसे खां थाना में 2 किलो अफीम बरामदगी का केस अमरजीत सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ हुआ था।

पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि जब पुलिस टीम ने अमरजीत सोनू को पकड़ा तो उनके साथ आरोपी का भाई मनप्रीत और उसका बेटे गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

इन सभी के पास से 3 किलो अफीम बरामद हुई थी। लेकिन बाद में थाना की एस.एच.ओ. अर्शप्रीत कौर व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर 8 लाख रूपए में सौदा करके 5 लाख रूपए रिश्वत ली और मनप्रीत और गुरप्रीत को छोड़ दिया।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1