Prabhat Times

जालंधर। सब्जी मंडी गोलीकांड की परतें की खुल रही हैं। सिर्फ 5 फीट की फड़ पर काबिज होने को लेकर कई गोलियां चल गई।

सब्जी मंडी गोलीकांड की सीसीटीवी फुटेज में साफ हो गया है कि फायरिंग किन लोगों ने चलाई। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की घटना की परतें खुल गई हैं। उधर, अस्पताल में मोनू पुरी की हालात अब खतरे से बाहर है।

बता दें कि बीते दिन शाम के समय सब्जी मंडी मकसूदां में 5 फीट की फड़ को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद के दौरान जब मोनू पुरी व थाना नम्बर 1 का पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद के दौरान गोली चली। गोली मोनू पुरी के पैरों में लगी। मोनू पुरी के जख्मी होने की खबर से अफरा तफरी मच गई।

इसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा शोर मचाया गया कि गोली मोनू पुरी पक्ष की तरफ से चली है। लेकिन जैसे ही पूर्व विधायक शीतल अंगुराल द्वारा सीसीटीवी फुटेज जारी की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि मोनू पुरी और उनके करीब एक पुलिस कर्मचारी मौजूद है। जिस दौरान फायरिंग हुई, मोनू पुरी एक अलग तरफ थे। फुटेज मे साफ है कि गोली चलते ही सभी इधर उधर भागे।

गोली लगने से घायल हालात में मोनू पुरी को लंगड़ाते भी साफ देखा गया। इसी फुटेज में आगे साफ हुआ कि काली टी-शर्ट या शर्ट पहने युवक ने सरेआम सीधे गोलियां चलाई।

पीड़ित पक्ष द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये फायरिंग करने वाले सन्नी बत्तरा, नन्नी बत्तरा और जॉनी बत्तरा ही हैं।

सामने आया दूसरे पक्ष का झूठ

सीसीटीवी फुटेज ने वारदात की सच्चाई सामने ला दी है। बत्तरा पक्ष द्वारा पहले कहा गया कि फायरिंग उनकी तरफ से नहीं हुई।

उन्हें नहीं पता कि फायरिंग किसने की। लेकिन जैसे ही सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो दूसरे पक्ष द्वारा तरूण बठला के भी गोली लगने के कारण अस्पताल में दाखिल होने की बात कही। लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने तरूण बठला के घायल होने की भी सच्चाई सामने ला दी।

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के मुताबिक सीसीटीवी में साफ है कि जब गोली चली तो भागते समय तरूण बठला सब्जी मडी में लगे ककरीट और लोहे के पिल्लर से टकरा कर जख्मी हुए।

खैर, कमिश्नरेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है।

मोनू पुरी की हालत खतरे से बाहर, लेकिन अभी आईसीयू में

उधर, मोनू पुरी की हालत खतरे से बाहर है। मोनू पुरी के पांवो में गोलियां लगी। सत्यम अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा बीती रात ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। मोनू पुरी की हालात खतरे से बाहर है, लेकिन अभी वे आईसीयू में एडमिट हैं।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel