Prabhat Times

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में पड़ा ‘खलारा’ निबटाने के लिए पंजाब पहुंच रहे प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही बड़ा अपडेट सामने आया है।

अचानक बदले समीकरण में चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिन्द्र रंधावा ग्रुप प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के विरूद्ध एकजुट हो गए हैं।

खास बात ये है कि दो दिन पहले चन्नी की मीटिंग में शामिल न होने वाले जालंधर केंट के विधायक परगट सिंह भी चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में पहुंच गए हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में सुखी रंधावा और चन्नी गुट के बड़े कांग्रेसी एकजुट होते दिख रहे हैं। चन्नी ने पोस्ट डाल कर उसकी कैप्शन में ‘यूनिटी ऑफ स्ट्रेंथ’ लिखा है।

पंजाब कांग्रेस में पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले टूट का खतरा और बढ़ गया है। कुछ दिन पहले अमित शाह से मिलकर लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए हैं।

मोहाली में उन्होंने नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं।

इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। कैप्शन में ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वड़िंग नहीं है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel