Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब में चुनाव माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। लगभग दो साल बाद होने जा रहे चुनावों को लेकर क्लब से जुड़ा हर कोई व्यक्ति एक्टिव हो चुका है… कोई प्रचार में तो कोई दुष्प्रचार में…। खैर, 14 मार्च को एजीएम में क्लब चुनावों की तिथि घोषित हो जाएगी।

जिमखाना क्लब में सत्ता हासिल करने के लिए चुनावों में हर बार आमने सामने होते प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप द्वारा फिलहाल अपने केंडीडेट को लेकर अंदरखाते मीटिंगो का दौर जारी है।

दोनो ग्रुपों में क्लब के उच्च पदों के लिए एक से ज्यादा दावेदारियां पेश हो रही है। चूंकि संदीप बहल कुक्की का कार्यकाल सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रहा है और खास बात ये है कि क्लब संविधान मुताबिक वे अब सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते…। चूंकि कुक्की बहल के रहते हुए सैक्रेटरी पद की कुर्सी पाना दिन में तारे दिखने के बराबर था, इसलिए कुक्की बहल के बाद अब कई चेहरे ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पाने की रेस में सामने आ गए हैं।

ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए अब तक खुद की दावेदारी पेश करने वालों में विपन झांजी, अमित कुकरेजा, तरूण सिक्का, धीरज सेठ शामिल हैं जबकि जूनियर वाईस प्रधान पद के लिए कार्यकारिणी में काम कर चुके सीए राजीव बंसल, मोहिन्द्र सिंह, सुमित शर्मा, जॉइंट सैक्रेटरी पद के लिए अनु माटा और हरप्रीत सिंह गोल्डी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जबकि कैशियर पद के लिए फिलहाल सौरभ खुल्लर प्रचार में जुटे हुए हैं।

ये हैं ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के दावेदार

विपन झांजी – ऑनरेरी सैक्रेटरी के दावेदारों की बात करें तो स्पष्ट है कि क्लब में लंबे समय से दिन रात काम कर रहे विपन झांझी बेहद स्ट्रांग उम्मीदवार हैं। खास बात ये है कि विपन झांजी को क्लब की स्तंभ माने जाते संदीप बहल कुक्की के समर्थन तो है ही, लेकिन अगर प्रोग्रेसिव ग्रुप की मीटिंग में विपन झांजी को ही सैक्रेटरी पद के लिए केंडीडेट घोषित किया जाता है तो विपन झांजी बेहद ही स्ट्रांग केंडीडेट होंगे।

अमित कुकरेजा – सैक्रेटरी पद पर दावेदारी जताने वाले अमित कुकरेजा की बात करें तो उनका भी क्लब में बेहद अच्छा आधार है। अमित कुकरेजा क्लब के पिछले चुनावों में अपना दबदबा दिखा चुके हैं।

सर्वविदित है कि वैसे तो अमित कुकरेजा अचीवर्ज़ ग्रुप के साथ थे, लेकिन चुनावों के बीच ही कुछ मनमुटाव के चलते अचीवर्ज़ ग्रुप से अलग हो गए। अचीवर्ज़ या प्रोग्रेसिव… किसी भी ग्रुप का ओपन समर्थन न होने के बावजूद अमित कुकरेजा जूनियर वाइस प्रेज़ीडेंट की पोस्ट धड़ल्ले और खासे बहुमत से जीते। इसलिए अमित कुकरेजा को भी किसी भी सूरत में कम नहीं आंका जा सकता।

तरूण सिक्का – तरूण सिक्का एक बार फिर क्लब में ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए ओपन प्रचार शुरू कर चुके हैं। ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर एक टेन्यौर काम कर चुके तरूण सिक्का पिछली बार अचीवर्ज़ ग्रुप के केंडीडेट रहे। तरूण सिक्का ने अपने कार्यकाल में क्लब में सदस्यों के हित में कई बदलाव किए। तरूण सिक्का को अचीवर्ज़ का समर्थन प्राप्त है, लेकिन इस बार तरूण सिक्का के सामने अचीवर्ज़ ग्रुप की ही धीरज सेठ भी ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने के लिए अड़े हुए हैं।

तरूण सिक्का, धीरज सेठ या कोई और…

अचीवर्ज़ की तरफ से ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए केंडीडेट कौन होगा… तरूण सिक्का, धीरज सेठ या फिर कोई और…. इस सवाल का जवाब एजीएम के कुछ दिन बाद मिलेगा। लेकिन जोड़ तोड़ अभी से चल रही है। पता चला है कि कुछ दिन पहले अचीवर्ज़ द्वारा तरूण सिक्का या धीरज सेठ… का मसला हल करने के लिए पर्चियां डाली। फैसला ये हुआ कि जिस पद पर जिसके नाम की पर्ची निकलेगी, वो उसी पद के लिए केंडीडेट बनेगा। बताया जा रहा है कि पर्ची में ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए तरूण सिक्का और जूनियर वाइस प्रधान के लिए धीरज सेठ के नाम की पर्ची निकली। लेकिन चर्चा है कि धीरज सेठ को केंडीडेट चुनने की अचीवर्ज़ की ये प्रक्रिया सही नहीं लगी। चर्चा तो यहां तक है कि धीरज सेठ ने प्रोग्रेसिव ग्रुप को भी ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर केंडीडेट बनाने के लिए अप्रोच किया, लेकिन फिलहाल कोई डिसीज़न फाईनल नहीं है। लेकिन ये स्पष्ट है कि अचीवर्ज़ की और से ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के केंडीडेट के नाम पर पेंच फिलहाल फंसा हुआ है। चर्चा है कि अचीवर्ज़ द्वारा इन दोनों की बजाए किसी और नाम पर भी दांव खेला जा सकता है।

जेवीपी के लिए सीए राजीव बंसल, मोहिन्द्र सिंह, सुमित शर्मा हैं इच्छुक

क्लब की अहम पद जूनियर वाइस प्रधान (जेवीपी) के लिए भी मुकाबला कड़क होने की संभावना है। अमित कुकरेजा के ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने के कारण अब जेवीपी पद पर चुनाव लड़ने के लिए शहर के प्रतिष्ठित सीए राजीव बंसल, मोहिन्द्र सिंह और सुमित शर्मा इच्छुक दिख रहे हैं। खास बात ये है कि सीए राजीव बंसल और मोहिन्द्र सिंह दोनों शुरू से ही प्रोग्रेसिव ग्रुप और पिछली बार एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनाव लड़ चुके सुमित शर्मा अचीवर्ज़ ग्रुप से हैं। फिलहाल ये सभी अपने ग्रुप के सामने तथा अपने समर्थकों के सामने दावेदारी पेश कर चुके हैं… फैसला एजीएम के बाद।

सौरभ खुल्लर बदल सकते हैं ग्रुप

जिमखाना क्लब के पिछले टैन्यौर में अचीवर्ज़ की और से जीत कर आए सौरभ खुल्लर इस बार भी इसी पद पर चुनाव मैदान में उतरेंगे, लेकिन क्लब में चर्चा जोरों पर है कि सौरभ खुल्लर इस बार अचीवर्ज़ की और से नहीं बल्कि प्रोग्रेसिव की तरफ से केंडीडेट हो सकते हैं। चर्चा है कि सौरभ खुल्लर प्रोग्रेसिव टीम की कारगुजारी से बेहद इम्प्रैस हैं, जिस कारण उनके पाला बदलने की संभावना है। लेकिन एक चर्चा है कि अगर सौरभ खुल्लर ग्रुप बदलते हैं तों अचीवर्ज़ द्वारा अन्य उच्च पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार को मना कर कैशियर पद के लिए मनाया जा सकता है।

जॉइंट सैक्रेटरी पद के लिए अनु माटा और हरप्रीत गोल्डी हो सकते हैं आमने सामनेजॉइंट सैक्रेटरी पद पर पिछले टैन्यौर में अनु माटा द्वारा बखूबी काम किया गया। इसलिए अनु माटा इस बार भी इसी पद पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि इस बार इस पद पर उनका सामने प्रतिष्ठित दवा कारोबारी हरप्रीत गोल्डी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

निशा बजाज, जुबिन शिंगारी…एग्जीक्यूटिव पद के लिए किस्मत आजमाएंगे नए चेहरे

क्लब एग्जीक्यूटिव टीम से विपन झांजी के ऑनरेरी सैक्रेटरी तथा राजीव बंसल, मोहिन्द्र सिंह के जेवीपी पद के लिए जाने, हरप्रीत गोल्डी के जॉइंट सैक्रेटरी पद पर दावेदारी तथा संभवतः जगजीत कंबोज के चुनाव मैदान में न आने के चर्चाओं के बीच स्पष्ट है कि एग्जीक्यूटिव के कई पद खाली होंगे।

एग्जीक्यूटिव टीम में अतुल तलवाड़, शालीन जोशी, नितिन बहल, शालिनी कालड़ा, विनी शर्मा तो चुनाव मैदान में उतरेंगे ही, इसी बीच नया चेहरा निशा बजाज द्वारा भी चुनाव प्रचार शुरू किया गया है। बेशक घोषित नहीं है, लेकिन अचीवर्ज़ ग्रुप के प्रतिष्ठित सीनीयर सदस्य निशा बजाज की फेवर में हैं। क्लब के भांगड़ा ग्रुप समेत कई एक्टिविटी में सक्रियता से हिस्सा लेने वाली निशा बजाज का खुद का मीनाकारी डिज़ाईनर स्टूडियो के साथ बजाज फूड के नाम से प्रफुल्लित कारोबार है।

इसके साथ ही शहर के प्रमुख कारोबारी जुबिन शिंगारी भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे। जुबिन शिंगारी का पैनाशिबा इलैक्ट्रानिक्स, प्रोपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिमखाना क्लब की स्पोर्टस एक्टिविटी के साथ-साथ वे सदस्यों के हित में आवाज उठाते नज़र आते रहे हैं।

इसके अतिरिक्त एग्ज़ीक्यूटिव पद के लिए प्रमुख ट्रांसपोर्टर गगन उप्पल भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel