Prabhat Times

जालंधर। जीबी स्कूल्स की पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।

विद्यार्थी अर्जुन ने 96% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मनमीत कौर ने 89%, अर्शप्रीत कौर ने 82%, रमनदीप ने 80.3% तथा गुरविंदर ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर जीबी ढिलवां के प्रिंसिपल मेजर सिंह तथा जीबी बेगोवाल की प्रिंसिपल सुषमा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हुआ है।

एमडी तरविंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से विद्यार्थी जीवन में हर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel