Prabhat Times
Pathankot पठानकोट। (punjab weather flood conditions river rainfall) पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल से लगे 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज और सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की या सामान्य बारिश होगी।
पहाड़ों में हुई बारिश से पंजाब में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब को प्रभावित करने वाले सभी डैम खतरे के करीब पहुंच गए हैं, जबकि पौंग डैम में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पौंग डैम का जलस्तर 1382.8 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1380 फीट से ऊपर है। इस डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं, भाखड़ा डैम में जलस्तर 1663.34 फीट हो गया है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से थोड़ा कम है।
रणजीत सागर डैम की बात करें तो यहां वाटर लेवल 1712.7 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1730 फीट से थोड़ा नीचे हैं।
वहीं, सुखना लेक के गेट भी खोले गए हैं, जिससे घग्गर में पानी के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। इसका प्रभाव पटियाला में देखने को मिल सकता है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पठानकोट की कई चौकियां और सीमा क्षेत्र पानी में डूब चुके हैं। पठानकोट के कुछ गांवों में पानी 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है।
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास अपने रौद्र रूप में है। होशियारपुर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन बाढ़ की चपेट में हैं।
वहीं सतलुज के कारण फाजिल्का में मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। तरनतारन में हरिके हैड्स में जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी भर चुका है।
ब्यास का जलस्तर बढ़ने से कई धुस्सी बांध टूट गए हैं। जिससे काफी नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा है।
सुल्तानपुर लोधी में हालात खराब हो रहे हैं। जिसके बाद खालसा एड ने मदद के लिए कमान संभाली है।
खालसा एड की तरफ से गांवों में फंसे जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, गांव वालों के लिए खाने व शेल्टर का भी इंतजाम किया जा रहा है।
पठानकोट-जम्मू कश्मीर ट्रेन रूट प्रभावित जम्मू कश्मीर में बारिश व बादल फटने के बाद जम्मू-कश्मीर का पंजाब से ट्रेन व सड़क रूट प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं।
वहीं आज भी कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने चेतावनी जारी की है कि ट्रेनों पर सफर से पहले हेल्पलाइन पर ट्रेन की स्थिति का पता करें।
पंजाब में कल भी बारिश के आसार पंजाब में कल, मंगलवार, भी बारिश के आसार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में तेज व सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है।
मंगलवार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार से पंजाब में दोबारा से हालात सामान्य रहेंगे। 72 घंटों तक हालात सामान्य रहने के बाद 23 अगस्त से दोबारा से राज्य में मानसून सक्रिय होगा और बारिश के आसार बनेंगे।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम
अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
जालंधर- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
पटियाला- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- CM ने फरीदकोट में लहराया तिरंगा, शिक्षा, स्पोर्ट्स, सेहत सुविधाएं… अब हर काम में नंबर 1 है पंजाब
- लाल किले से PM नरेंद्र मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
- कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! चैक क्लीयरैंस सिस्टम में RBI ने किया बड़ा बदलाव
- बैंक कस्टमर्ज़ के लिए अहम खबर! अब मुफ्त में नहीं मिलेगी SBI की ये सर्विस
- जालंधर में ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 KG हैरोईन, 7 वेपन बरामद
- सिल्वर ज्वेलरी खरीदारों के लिए अहम खबर, …ग्राहकों से नहीं होगा धोखा, जानें
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील
——————————————————-
————————————–