Prabhat Times

जालंधर। शुक्रवार रात एक बार फिर उत्तर भारत की धरती कांप उठी. पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में तगड़े झटके लगने की खबर है।

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आए 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने न केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान, बल्कि दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई हिस्सों को भी हिलाकर रख दिया.

भूकंप के तगड़े झटकों के बीच किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

शाम करीब 9:42 बजे (IST) जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे, अचानक पंखे और झूमर हिलने लगे, जिससे दहशत फैल गई.

कश्मीर वेदर और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई.

इसका इपीसेंटर यानी केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था. लेकिन सबसे बड़ी बात, इसकी गहराई 175 किलोमीटर नीचे थी.

पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके लगे। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे।

पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel