Prabhat Times

जालंधर। जाने-माने स्पोर्ट्स प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मुलाक़ात की और उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह और उनके परिवार का खेलों से बहुत पुराना नाता है और सतिंदर सिंह खुद भी खेलों के शौकीन हैं।

उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह ने पुलिस सेवा में बेहतरीन काम किया है। उनकी अहम सेवाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सतिंदर सिंह की अगुवाई में जालंधर पुलिस आम लोगों को पूरी सुरक्षा और न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी।

इस मौके पर उनके साथ इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी और डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों भी खास तौर पर मौजूद थे।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel