Prabhat Times

लुधियाना। पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट कल यानि एक अप्रैल से फिर बढ़ जाएंगे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नए रेट आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक टोल रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

वहीं दूसरी तरफ एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पिछले साल एक अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

कार-जीप के लिए अब देने होंगे ₹225

टोल मैनेजर ने बताया कि NHAI द्वारा 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है।

लाडोवाल प्लाजा पर कार/जीप/वैन को सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे।

वहीं राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे।

LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए 360 के बजाए ₹365 और डबल ट्रिप के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे।

मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है।

सालाना पास पर ₹75 का बोझ, स्थानीय लोगों को राहत

लंबी दूरी तय करने वाले कमर्शियल वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए सालाना पास अब महंगा हो गया है।

जहां पुराना रेट: ₹3000 था अब नया रेट: ₹3075 हो गया है जिसमे इस पास में कुल 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है।

जानकारी है कि जिनके सलाना पास बने हैं, उन्हें पास की वैलिडिटी खत्म होने तक सुविधा जारी रहेगी

एनुअल पास के भी बढ़े रेट

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है.

नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. अब तक FASTag का सालाना पास 3,000 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब आपको यह पास 3,075 रुपये में मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में भी टोल मंहगा

उत्तर प्रदेश में लोगों की जेब पर अब एक और झटका लगने जा रहा है.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

वार्षिक संशोधन के तहत ये फैसला लिया गया है. बढ़ी हुई दरें आज रात 12 बजे से (बुधवार, 1 अप्रैल, समय- 00:00) लागू कर दी जाएंगी.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा तय की गई नई दरें आज रात से ही लागू कर दी जाएंगी.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस समेत प्रदेश के चार प्रमुख मार्गों पर टोल की दरें बढ़ाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक़ टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 तक की बढ़ोतरी की है.

हाईवे पर सफर करना होगा महंगा

नई टोल दरें मासिक और वार्षिक पास धारकों पर लागू नहीं होगी. फिलहाल इन कार्ड धारकों को मंहगी दरों से राहत मिलती रहेगी.

उनके लिए टोल में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. नए फैसले के बाद एक अप्रैल से दिल्ली और गाजियाबाद आने जाने वाले यात्रियों को सराय काले खां से मेरठ तक के सफ़र के लिए अधिक भुगतान देना होगा.

NHAI ने बढ़ाई टोल दरें

इस तरह मेरठ से बुलंदशहर के रूट पर चलने वाले वाहन चालकों के टोल में भी बढ़ोतरी की गई है. इस रूट से गुजरने वाले निजी और कमर्शियल वाहनों को पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा.

मेरठ से बुलंदशहर हाईवे पर भी प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है. इसी तरह मेरठ-नजीबाबाद मार्ग पर लोगों की जेब पर भार बढ़ जाएगा.

हाईवे पर टोल टैक्स में 5 रुपये से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. ये दरें वाहनों की श्रेणी पर निर्भर करती हैं.

जैसे कार, बस और ट्रकों के आधार पर अलग-अलग दरें बढ़ाई गई हैं. लेकिन इन मार्गों पर जो लोग मासिक और वार्षिक पास बनवाकर गुजरते हैं उन्हें फ़िलहाल इससे राहत दी गई है.

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel