Prabhat Times
- देश में गैस की जरूरत को पूरा करने के लिए 1 हजार टन गैस उत्पादन को बढाकर किया 3 हजार टन
- फ्यूल रिटेल सेक्टर में देशभर में 500 आउटलेट शुरू करेंगे, पंजाब का पहला बठिंडा पंप बठिंडा में जल्द खुलेगा ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी एचएमईएल
- 60,000 करोड़ निवेश के साथ एचएमईएल बना पंजाब का सबसे बड़ा सिंगल-साइट प्रोजेक्ट
मोहाली। पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एचएमईएल गुरू गोबिंद सिंह रिफानइरी आने वाले समय में स्पेशलिटी और फाइन केमिकल्स में 2,600 करोड़ का नया निवेश करेगी।
यह घोषणा प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने शुक्रवार को प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टर्स समिट 2026 के दौरान की।
उन्होंने कहा कि अब एचएमईएल स्पेशलिटी और फाइन केमिकल्स के क्षेत्र में निवेश के साथ आगे बढ़ रहा है, जिससे फार्मा और केमिकल सेक्टर के लिए नए अवसर खुलेंगे।
कंपनी बठिंडा में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी निवेश कर रही है और भविष्य में रिन्यूएबल तथा सस्टेनेबल एनर्जी में अपनी भागीदारी और बढ़ाएगी।
इसके अलावा एचएमईएल फ्यूल रिटेल क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है और देशभर में इसके तहत 500 नए नए रिटेल आउटलेट पंप खोले जाएंगे, जिसकी शुरूआत हो चुकी है व पंजाब का पहला पंप बठिंडा में जल्द ही लगाया जाएगा जो टेक्नालोजी व एआई से युक्त होगा।
मित्तल ने बताया कि एचएमईएल ने पंजाब में अब तक 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जो राज्य का सबसे बड़ा सिंगल-साइट निवेश है।
वर्ष 2008 में 9 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता के साथ शुरू हुई यह परियोजना ऊर्जा की बढ़ती मांग के अनुरूप विस्तार के साथ आज पंजाब की एकमात्र ऑयल रिफाइनरी के रूप में स्थापित है।
इसी की बदौलत देश में इन दिनों गैस की जरूरत को देखते हुए इस अहम प्रोजेक्ट के तहत रोजाना 1 हजार टन उत्पादन को बढाकर 3 हजार टन कर दिया गया है।
मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के सहयोग से यहां एक विश्वस्तरीय पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित किया गया है, जहां हर वर्ष लगभग 12 लाख मीट्रिक टन पॉलीएथिलीन और 5 लाख मीट्रिक टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होता है। इससे विशेष रूप से बठिंडा क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिली है।
इसके साथ ही कंपनी ने 300 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का बायो-एथेनॉल प्लांट भी स्थापित किया है, जो सालाना 10 करोड लीटर उत्पादन कर भारत के फ्यूल ब्लेंडिंग कार्यक्रम में योगदान दे रहा है।
मित्तल ने कहा कि पंजाब में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उद्योग के आसपास एक बड़ा डाउनस्ट्रीम औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित हो सकता है, जिसमें प्लास्टिक प्रोसेसिंग, स्पेशलिटी केमिकल्स, पैकेजिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, टेक्सटाइल्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में बठिंडा में 1500 एकड में डाउन स्टरीम इंडस्टरी कांप्लेक्स बनाने की योजना है।
उन्होंने इसके लिए सरकार को कुछ सुझाव भी दिए, जिनमें डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए समर्पित इंडस्ट्रियल क्लस्टर और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर तथा लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को मजबूत करना शामिल है, ताकि पंजाब पूरे उत्तर भारत के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बन सके।
इस अवसर पर एचएमईएल के एमडी एवं सीईओ श्री प्रभ दास, श्री संजीव मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंटदृट्रेजरी, टैक्स एवं इंश्योरेंस, रजनीश महता, वीपी-मार्केटिंग, मालविंदर सिंह बट्टू सहित एचएमईएल की वरिष्ठ प्रबंधन टीम भी समिट में उपस्थित रही।
समिट के दौरान लक्ष्मी निवास मित्तल ने एचएमईएल की ओर से किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।
उन्होंने सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की स्टॉल का निरीक्षण कर ग्रामीण उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
एचएमईएल ने गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के आसपास के 59 गांवों में 790 सेल्फ-हेल्प ग्रुप गठित कर 7,947 ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










