Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(5 family members commit suicide in Jalandhar) नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बेहद ही दुःखदायी खबर सामने आई है। जालंधर के गांव डरौली खुर्द में एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा सुसाईड की सूचना है।

पता चला है कि परिवार के 5 सदस्योंं ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की। जालंधर देहात की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह (55), उनकी पत्नी सर्बजीत कौर (55), दो लड़कियां प्रभजोत उर्फ ज्योति (32), गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी (31), ज्योति की बेटी अमन (3) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक आज देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव डरौली खुर्द में डाकखाना में कार्यरत मनमोहन सिंह व उसके परिवार ने सुसाईड कर ली है।

सूचना मिलते ही आदमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक मनमोहन सिंह के दामात सर्बजीत सिंह ने बताया कि वे बीते दिन से अपने ससुराल में फोन कर रहा था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

आज देर शाम वह खुद डरौली खुर्द पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। घर में मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 सदस्यों के शव फंदे से लटक रहे थे।

सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना आदमपुर के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते सुसाईड की है। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह पोस्टऑफिस में कार्यरत था।

थाना आदमपुर के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उसने 2003 में मुर्गीखाना खोलने के लिए 5 लाख का ऋण लिया था।

कारोबार में नुकसान होने के पश्चात उसने गांव के किसी व्यक्ति से व्याज पर और ऋण लिया। उक्त रकम का व्याज भरते हुए परेशान हो गया है।

एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड कर रहा है। उनकी मौत को लेकर किसी को परेशान न किया जाए।

एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के गले पर रस्सी के निशान है। संभवतः पहले सभी को फंदा लगाने के बाद मनमोहन सिंह ने खुद आत्महत्या की।

एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। मामले की जांच की जा रही है। मनमोहन सिंह परिवार द्वारा किस से व्याज पर पैसे लिए गए थे।

घटना से जुड़े हर पहलू को गहराई से खंगालने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1