Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Nitin Kohli welcomed the Asia Cup winning Indian hockey team) एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय हॉकी टीम का जालंधर में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली से मुलाकात की।
इस मौके पर उपेंद्रजीत सिंह घुम्मण, पूर्व डीआईजी (आईपीएस) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नितिन कोहली ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस टीम ने एक बार फिर हॉकी जगत में भारत का नाम ऊंचा किया है और हर भारतीय को इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साबित कर दिया है कि भारतीय हॉकी विश्व स्तर पर मजबूती से खड़ी है।
खिलाड़ियों द्वारा अपनी जीत और खिताब को बाढ़ प्रभावितों को समर्पित करना भी अत्यंत सराहनीय कदम है।
उन्होंने आगे कहा, “हॉकी भारत की आत्मा से जुड़ा खेल है और इसे निरंतर आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।
हमें गर्व है कि पंजाब और विशेषकर जालंधर की मिट्टी से निकलकर कई खिलाड़ी आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
आने वाले समय में हॉकी को और मज़बूत बनाने के लिए हम खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे।”
टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नितिन कोहली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात हमेशा प्रेरणादायक रहती है।
उन्होंने कहा कि नितिन कोहली के हॉकी पंजाब का अध्यक्ष बनने के बाद से नए और उभरते खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिल रहे हैं।
वे खिलाड़ियों से कभी अध्यक्ष की तरह नहीं, बल्कि एक साथी खिलाड़ी और खेलप्रेमी की तरह मिलते हैं।
भारतीय हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक विजय ने न केवल खिलाड़ियों को, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन पर गर्व : नितिन कोहली ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत पर बधाई दी, 18 में से 9 खिलाड़ी पंजाब से
- बाढ़ प्रभावितों को राहत! CM भगवंत मान ने किए ये बड़े ऐलान
- नेपाल में भड़की हिंसा, संसद में घुसे हज़ारों युवा, आगजनी, फायरिंग, कर्फ्यु… फेसबुक, इंस्टाग्राम है वजह
- हिमाचल में क्यों हो रही है इतनी कुदरती तबाही? हिमाचल सरकार ने SC में दिया ये जवाब
- रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, अभी इतने दिन और पुलिस कस्टडी में रहेंगे MLA
- खुद अस्वस्थ, फिर भी सता रही है पंजाब की चिंता, CM मान ने सोमवार को बुलाई केबिनेट मीटिंग
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
——————————————————-
————————————–