Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (mla kunwar pratap expelled from aap party) आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है।
उन पर अनुशासनहीनता व पार्टी के विपरीत चलने के इल्जाम लगे हैं।
पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने ये निर्णय तब लिया, जब उन्होंने कुछ दिन पहले ही बिक्रम मजीठिया के पक्ष में बयान दिया था।
2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीत हासिल करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे अरसे से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे।
चाहे वे बरगाढ़ी गोली कांड हो या आम आदमी पार्टी के अन्य फैसले।
इतना ही नहीं, अमृतसर में होने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में भी वे नजर नहीं आते थे।
यह फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, कुंवर विजय प्रताप ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम मजीठिया के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक मंचों पर सरकार की आलोचना की थी, जिसे पार्टी ने अपनी विचारधारा के खिलाफ माना।
आम आदमी पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई किसी भी सूरत में कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी और इस अभियान में कोई भी राजनीतिक दखल या विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
——————————————-
ये भी पढ़ें
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में NIA की बड़ी रेड, इलाके में मचा हड़कंप
- “परमात्मा से रिश्ता लेन-देन का नहीं, प्यार का होना चाहिए” जालंधर में प्यार की दौलत बरसा गए निरंकारी राजपिता रमित जी
- बिक्रम मजीठिया की अरेस्ट के बाद विजिलेंस का बड़ा खुलासा! 100, 200 नहीं इतने सौ CR का गड़बड़झाला
- आप ने जालंधर, कपूरथला सहित इन जिलों में बदले हल्का इंचार्ज
- फगवाड़ा से हरजी मान को आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- 10वीं परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला, साल में इतनी बार होंगे फाइनल एग्ज़ाम
- फिर विवादों में अरमान अस्पताल! स्पाइन सर्जरी के दौरान मरीज की मौत
- विजिलेंस अफसरों से नोकझोंक के बाद बिक्रम मजीठिया पर सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला
- ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
- एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…
- सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
- जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर