Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। रविवार तड़कसार चार बजे जालंधर में बड़ी वारदात हुई। चोरों के गैंग ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया।

करीब 10 चोरों ने 10 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहने चोरों ने शटर को उखाड़ने के लिए शॉल और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।

सुबह छह से मार्केट के लोगों ने शटर उखड़ा देखा तो पुलिस और शॉप मालिक को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है।

फिलहाल, पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

उधर, शॉप मालिक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है।

चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया।

शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर में की चोरी

चोरी की यह वारदात शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में सोमवार की अल सुबह चार बजे हुई।

आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके।

सुबह करीब 6-7 बजे शॉप मालिक को चोरी का पता चला। वे मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। चोरों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शॉप मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।

25 किलो चांदी और 6 तोले सोना ले गए चोर

मामले की जानकारी देते हुए बब्बर ज्वेलर्स के मालिक सोनू बब्बर ने बताया कि चोर दुकान से 25 किलो चांदी और 6 तोले सोना ले गए है।

इससे करीब उसका 80 लाख से ज्यादा नुकसान हुआ है। उसे वारदात के पता सुबह चला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel