Prabhat Times

Kapurthala कपूरथला। (32 year old youth dies in usa kapurthala punjab) पंजाब के जालंधर से सटे कपूरथला जिले के एक युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार सदमे है।

परिजनों ने गांव कूका तलवंडी निवासी 32 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का शव भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गुरजीत के चाचा ने बताया- उनका भतीजा गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और छह महीने पहले पंजाब से यहां आया था

अब उसे दो दिन के लिए पंजाब आना था, क्योंकि 18 अक्टूबर को उसकी शादी थी।

इस कारण उसे पंजाब आना पड़ा।

चाचा ने बताया कि वह अपना सामान पैक कर कल पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था।

लेकिन फ्लाइट में चढ़ने से पहले वह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने चला गया।

जहां उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा हरजिंदर ने बताया कि घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी।

उसकी मौत की खबर से सभी की आंखें नम हैं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1