Prabhat Times

जालंधर। 31 मार्च दिन मंगलवार को जालंधर में सभी मीट अंडो की दुकानें बंद रहेंगी और साथ ही होटल, रेस्तरां, ढाबे व रेहड़ियों पर पाबंदी रहेगी।

ये आदेश अडीशनल जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर द्वारा जारी किए गए हैं। जारी आदेश में बताया गया है कि 31 मार्च को भगवान महावीर जी का जन्म दिवस श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है।

इस संबंधी एसएस जैन सभा के प्रधान राजेश कुमार द्वारा लिखित दिया गया था कि भगवान महावीर जयंती उत्सव मनाया जा रहा है।

एसएस जैन सभा द्वारा मांग की गई थी भगवान महावीर जयंती के दिन जिला में सभी मीट, अंडो की दुकानें, नॉन वेज, होटल, ढाबे अहाते बंद किए जाएं।

इस पर पीसीएस अमनिंदर कौर द्वारा आदेश जारी करे जालंधर में मीट अंडो की दुकानें बंद रखने तथा होटल, ढाबे, रेस्तरां में बिक्री पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel