Prabhat Times

Hoshiarpur होशियारपुर। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजनाओं, कल्याणकारी कार्यों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं के बारे में लोगों को जमीनी स्तर तक जागरूक करने के लिए वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में मीडिया के सहयोग से बेहतर कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले कमल पाल मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा वे अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में भी जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel