Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी की पुण्यतिथि लेप्रसी आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस अवसर पर पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके उपरांत लेप्रसी आश्रम में रहने वाले मरीजों के लिए लंगर का आयोजन किया गया।

ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ-साथ उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी का समाज के इस विशेष वर्ग के साथ सदैव विशेष जुड़ाव रहा।

वह हमेशा सामाजिक सेवा के लिए तत्पर रहती थीं। यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि यहां मनाई जाती है, ताकि उनके विचारों एवं सेवा भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी ने वर्ष 1958 में एक स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, जो आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel