Prabhat Times

चंडीगढ़। भारत सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के नियमों में बदलाव किया है, जिसका फायदा पंजाबी NRI समेत लाखों NRI को मिलेगा।

NRI को OCI कार्ड बनाने के लिए अब भारत में 6 महीने स्टे करने की जररूत नहीं है। नए नियमों के मुताबिक, NRI जैसे ही इंडिया में पहुंचेगा, वह OCI कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है।

इसके अलावा भारत सरकार ने विदेशी मूल के पति या पत्नी के OCI कार्ड बनाने के नियमों को सख्त कर दिया है।

विदेशी मूल के पति या पत्नी को पासपोर्ट रिन्यू करवाते वक्त बताना होगा कि भारत में अपने पति या पत्नी के साथ मिलकर रह रहे हैं।

अगर दोनों का तलाक हो जाता है तो विदेशी मूल के पति या पत्नी का OCI कार्ड रद्द माना जाएगा और उसे फिर वीजा की अवधि तक ही भारत में रहने का हक होगा।

उधर, विदेश में पैदा हुए भारतीय मूल के बच्चों का OCI कार्ड बनाने के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है।

अब भारतीय मूल के पेरेंट्स को बच्चे का ओसाआई कार्ड बनाते समय उसका बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित देश की सरकार से अटेस्टेड होना जरूरी है। पहले सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी लगाई जाती थी।

इंडिया आने वाले एनआरआई को अब हवाई जहाज से उतरने से पहले फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

एनआरआई को भारत सरकार के सुस्वागतम ऐप पर ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। सरकार ने इस सुविधा को डिजिटल ई-अराइवल कार्ड का नाम दिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल से लागू हुई।

OCI कार्ड में ये 5 बदलाव किए गए

इंडिया आकर कार्ड बनवाना आसान: पहले आप किसी भी देश से इंडिया आते थे और यहां OCI कार्ड बनवाना चाहते थे, तो आपको कम से कम 6 महीने इंडिया में ही रुकना पड़ता था।

अब 6 महीने रुकने की कोई जरूरत नहीं। आप इंडिया पहुंचने के अगले दिन ही ओसीआई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास इंडिया का एक एड्रेस प्रूफ होना चाहिए।

हवाई जहाज वाला फॉर्म खत्म: इंडिया उतरने से पहले प्लेन में एक फॉर्म भरना पड़ता था। अब फॉर्म सिस्टम खत्म कर दिया है।

अब NRI को इंडिया आने से पहले अपने फोन में सु-स्वागतम (Su-Swagatam) एप पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भरनी होगी। इससे उन्हें डिजिटल ई-अराइवल कार्ड मिल जाएगा।

पासपोर्ट बदलने पर देरी की तो लगेगा जुर्माना: नया पासपोर्ट मिलने पर लोग ओसाआई पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने में सालों लगा देते थे और कोई जुर्माना नहीं था।

अब अगर आपको नया पासपोर्ट मिला है, तो 3 महीने के अंदर उसे ओएसआई की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। नहीं तो 25 डॉलर (लगभग 2100 रुपए) जुर्माना देना होगा।

शादी के आधार पर OCI वालों के लिए सख्ती: पहले एक बार OCI बन गया तो कोई दोबारा नहीं पूछता था।

जिन्होंने अपने पति या पत्नी के भारतीय होने के आधार पर OCI लिया है, अब उन्हें हर बार अपना पासपोर्ट रिन्यू होने पर ऑनलाइन यह बताना होगा कि उनकी शादी अभी भी बरकरार है।

इसके लिए एक मैरिज डिक्लेरेशन फॉर्म अपलोड करना होगा।

बच्चों के सर्टिफिकेट को लेकर नया नियम: पहले बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट की नॉर्मल फोटोकॉपी चल जाती थी।

अब अगर बच्चा विदेश में पैदा हुआ है, तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट को वहां की सरकार से इंटरनेशनल स्टैंप लगाकर अटेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। तभी उसका OCI बनेगा।

OCI कार्ड से NRI को ये अहम फायदे होंगे…

OCI कार्ड लाइफ लॉन्ग वीजा- जो लोग विदेश की नागरिकता ले चुके हैं, उनके लिए ओसीआई कार्ड एक लाइफ-लॉन्ग वीजा की तरह काम करता है।

पहले उन्हें हर बार भारत आने के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे।

ओसीआई कार्ड होने का मतलब है कि आप जब चाहें अपने गांव आ सकते हैं, यहां जमीन खरीद सकते हैं और आजीवन रह सकते हैं।

रिन्यूअल का झंझट खत्म- NRI परिवारों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी ओसीआई कार्ड को बार-बार रिन्यू कराना था। सरकार ने अब रिन्यूअल सिस्टम खत्म कर दिया है।

अब यह कार्ड पूरे जीवन के लिए होगा। अब सिर्फ उम्र के हिसाब से फोटो अपडेट होगी।

पुराने नियमों के मुताबिक, यदि आपकी उम्र 20 साल से कम है, तो हर बार नया पासपोर्ट मिलने पर ओसीआई कार्ड दोबारा बनवाना पड़ता था। 20 साल की उम्र पूरी करने पर यह कार्ड एक बार बन जाएगा और जीवनभर चलेगा।

50 साल के बाद अब सिर्फ ऑनलाइन अपडेट

इसी तरह, 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी जब नया पासपोर्ट मिलता था, तो कार्ड रिन्यू कराना अनिवार्य था।

बुजुर्गों के लिए यह नियम सबसे ज्यादा परेशान करने वाला था क्योंकि उन्हें बार-बार दूतावासों के चक्कर काटने पड़ते थे। सरकार ने इसे पूरी तरह बदल दिया है।

अब बस ओसीआई ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने नए पासपोर्ट की फोटो और अपनी एक ताजा फोटो अपलोड करनी होगी।

नया पासपोर्ट मिलने के 3 महीने के भीतर यह जानकारी अपडेट करनी होती है। इससे पुराना ओसीआई कार्ड ही नए पासपोर्ट के साथ मान्य रहेगा। इसके लिए उन्हें किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होगी।

NRI को इन बदलावों से क्या-क्या फायदे…

जमीन-जायदाद की सुरक्षा: लोगों को अक्सर जायदाद को लेकर विवाद झेलने पड़ते हैं।

ओसीआई कार्डधारक होने के नाते आप भारत में घर, प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और अपनी पुश्तैनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक रख सकते हैं।

इससे एनआरआई अपनी जायदाद की देखरेख आसानी से कर सकेंगे।

इमरजेंसी में तुरंत घरवापसी: अक्सर किसी संबंधी की अचानक तबीयत खराब होने या मृत्यु होने पर NRI को तुरंत आना पड़ता है। वीजा मिलने में कई बार 2-4 दिन लग जाते हैं।

ओसीआई कार्ड होने पर आपको किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, बस टिकट बुक करें और घर पहुंच जाएं।

बैंकिंग और निवेश में आसानी: ओसीआई कार्डधारकों को भारत में एनआरआई के बराबर वित्तीय अधिकार मिलते हैं। वे यहां बैंक खाते खोल सकते हैं, व्यापार कर सकते हैं और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

——————————————————

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel