Prabhat Times

जालंधर। पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी राजजीत सिंह को पटियाला जिला से अरेस्ट कर लिया गया है। राजजीत सिंह की गिरफ्तारी में इंटेलीजेंस और एएनटीएफ टीमों ने अहम भूमिका निभाई और  पटियाला से अरेस्ट कर लिया गया।

बता दें कि ड्रग और रिश्वत मामले में कई सालों से फरार चल रहे राजजीत सिंह ने कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरेंडर करने की इच्छा जताई थी।

अदालत ने आदेश दिए थे कि वे सरेंडर कर सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली पेशी 1 अक्तूबर है।

लेकिन सरेंडर करने से पहले ही इंटेलीजेंस और एएनटीएफ की स्पेशल टीमों द्वारा स्पेशल ऑपरेशन के दौरान राजजीत सिंह की लोकेशन ट्रेस कर उसे अरेस्ट कर लिया।

खुलेंगे ड्रग-क्रप्शन की परतें

राजजीत सिंह हुंदल के सरेंडर करने के बाद पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों में असहजता महसूस होनी स्वभाविक है।

सर्वविदित है कि राजजीत सिंह पंजाब के कई आला अधिकारियों के काफी करीबी रहे हैं। अगर सारे मामले में निष्पक्ष इनवेस्टीगेशन होती है तो ड्रग-क्रप्शन केसों से जुड़े छिपे हुए राज सामने आएंगे।

यह है मामला

दरअसल, साल 2017 में AIG रहे राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके घर की तलाशी में AK-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे।

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया गया। इस मामले में राजजीत सिंह पर बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत का बचाव करने, गलत रिकॉर्ड पेश करने के आरोप है। साथ ही बरामद नशा सामग्री से छेड़छाड़ और इंद्रजीत को प्रमोशन देने के आरोप भी हैं।

राजजीत और इंद्रजीत 2012 से 2017 तक एक साथ तैनात

आरोपी राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर कई जगहों पर एक साथ तैनात रहे। साल 2012 से 2017 तक जिन जगहों पर राजजीत सिंह की तैनाती हुई, उसने इंद्रजीत सिंह को भी अपने साथ रखा।

इसके लिए राजजीत सिंह सिफारिशी लेटर लिख कर इंद्रजीत की ट्रांसफर करवाता रहा है। दोनों गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर एक साथ तैनात रहे हैं।

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel