Prabhat Times

नई दिल्ली। क्‍या कोरोना वायरस एक बार फि‍र भारत में अपने पैर पसार रहा है? ये सवाल इसल‍िए उठ रहा है क्‍योंक‍ि आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से सामने आए हैं. दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य व‍िभाग के अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी तेज कर दी है.

राजमपेट के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में इलाज के दौरान हो गई थी. बुखार और खांसी के बाद उनमें COVID-19 पॉज‍िटिव पाया गया था.

दूसरे मामला, कडपा शहर के 43 साल के एक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बाद में कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

कडप्पा मेडिकल कॉलेज के एक 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की भी कोव‍िड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा है.

‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात

कोव‍िड के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कडपा में खास ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात कीं.

अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में लगभग 40 लोगों के सैंपल लिए. खबरों के मुताबिक, 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी टेस्ट के नतीजों का इंतज़ार है.

COVID-19 के आठ एक्टिव मामले

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल ही में ज़िला परिषद की बैठक में बताया कि ज‍िले में अभी COVID-19 के आठ एक्टिव मामले हैं.

वायरस के वैरिएंट का पता लगाने और उसके फैलने के तरीके को समझने के लिए सैंपल पुणे की एक लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश

आंध्र प्रदेश की ज‍िला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को कडपा ज‍िले में संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

ज‍िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया क‍ि जिन इलाकों में मामले सामने आए हैं, वहां COVID-19 गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाए और लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं.

कोरोना के ये हैं लक्षण, रखें ध्यान

सूखी खांसी और गले में खराश – कोविड-19 का एक लक्षण ये है कि सूखी खांसी और गले में खराश इन चीजों को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना है. कई बार लोग इसे मौसम बदलने का असर समझते हैं, लेकिन ये खतरे को बढ़ सकती है.

लगातार बुखार आना – अगर आपको लगातार बुखार आ रहा है और ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आपको इस चीज को नजरअंदाज नहीं करना है और कोविड टेस्ट करा लेना चाहिए. यदि 2-3 दिनों तक लगातार तेज या हल्का बुखार बना रहे और दवा लेने के बाद भी आराम न मिले तो इसे सामान्य समझने की गलती आपको नहीं करनी है.

सांस लेने में परेशानी – अगर आपको बिना काम के भी सांस लेने में परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो आपको कोविड टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. सांस फूलने लगे या सीने में जकड़न महसूस हो तो यह गंभीर संकेत भी हो सकता है और इसको आम समझने की गलती न करें.

स्वाद और गंध महसूस न होना – कोविड-19 का एक लक्षण ये भी है कि स्वाद और गंध महसूस न होना भी लक्षण हो सकता है और इसको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. यदि अचानक ऐसा हो तो इसे हल्के में न लें, ये गंभीर समस्या हो सकता है.

थकान और शरीर में दर्द – थकान और शरीर में दर्द में दर्द बिल्कुल भी आम बात नहीं होती है और आजकल लोग इसको हल्के में लेते हैं, लेकिन ये गंभीर समस्या भी बन सकती है. मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी रहना भी कोविड संक्रमण का संकेत हो सकता है, इसलिए आपको नजरअंदाज नहीं करना है.

कोविड-19 से बचाव के उपाय

  • हाथों को हमेशा साफ रखना है.

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर आपको मास्क पहनना है.

  • खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बना लेनी है.

  • खूब पानी पीना है और हेल्दी चीजें खानी है.

  • डॉक्टर की सलाह आपको जरूर लेनी है और चेपअप भी करवाना है.

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel