फाजिलकाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फाजिलका के गांव मुठियां वाली में मिला हैंड ग्रेनेड। - Dainik Bhaskar

फाजिलका के गांव मुठियां वाली में मिला हैंड ग्रेनेड।

पंजाब के फाजिल्का के गांव मुठियां वाली में एक हैंड ग्रेनेड मिलने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो DSP जोरा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने जिंदा हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह पर रखवा दिया।

फाजिल्का के DSP जोड़ा सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले फाजिल्का के गांव मुठियां वाली के पास सेम नाले की सफाई की गई थी। उन्हें लगता है कि यह हैंड ग्रेनेड सेम नाले के बीच से निकला हो सकता है। हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते की टीम को घटना की सूचना दी गई। उनकी मदद के साथ जल्द ही इस जीवित बम को नष्ट कर दिया जाएगा।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा इस इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।

खबरें और भी हैं…

.

Source