Prabhat Times 

जालंधर। भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा के विद्यार्थियों ने अपने घरों में संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की।

इस विशेष गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखे, जिनमें स्वच्छ पानी और दाना भरा।

विद्यार्थियों ने पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जागरूकता संदेश दिए।

ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में दया, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी लोगों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का आह्वान किया, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel