



Prabhat Times
चंडीगढ़। संभावना के मुताबिक पंजाब कांग्रेस में बागी सुर उभर कर सामने आ गए हैं। कांग्रेस में काटो कलेश शुरू हो गया है। एक तरफ सीएम पद एक दावेदार चरणजीत चन्नी द्वारा चमकौर साहिब स्थित अपने निवास पर कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा कर लिया है और वहीं दूसरी तरफ सीएम पद के दूसरे दावेदार सुखजिन्द्र सिंह रंधावा अचानक गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।
अचानक बदले हालात ने कांग्रेस का मलियामेट होना लगभग अब तय ही है। क्योंकि अगर हाईकमान चरणजीत चन्नी को मनाता है तो सुखी रंधावा और राजा वड़िंग गुट नाराज रहेंगे और अगर सुखी रंधावा को मनाते हैं तो चन्नी गुट और राजा वड़िंग गुट की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
बता दें कि बुधवार को कांग्रेस हाईकमान ने बेहद ही नपातुला फैसला लेते हुए हर नेता को जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन सीएम पद के दावेदार चरणजीच चन्नी और सुखी रंधावा हाईकमान के फैसले से खुश नहीं है।
प्रभात टाइम्स द्वारा बीते दिन ही खुलासा कर दिया था कि दोनो नेता हाईकमान के फैसले से नाराज हैं। संभावना के मुताबिक चन्नी ने अपने घर में आला नेताओं का इकट्ठ किया है।
चन्नी के घर पहुंचे ये नेता
बताया जा रहा है कि 3 सांसदों, 12 MLA और 40 के करीब पूर्व MLA व 2022 में चुनाव हारे नेताओं को बुलाया है। चन्नी के बुलावे पर MLA तृप्त राजिंदर बाजवा मीटिंग में पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू व गुरकीरत कोटली के अलावा पूर्व MLA गुरप्रीत कांगड़, जालंधर से जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ, राजेन्द्र बेरी, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, नाजर सिंह मानशाहिया, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक चन्नी के घर पहुंच चुके है। नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है।
पता चला है कि चन्नी समर्थकों की मीटिंग चल रही है। मीटिंग में वरिष्ठ नेता मौजूद हैं तो मीटिंग के बाहर सैंकड़ो समर्थक भी चन्नी ग्रुप के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं।
अमित शाह से मिलने पहुंचे सुखी रंधावा
उधर, पंजाब में सीएम पद के दूसरे दावेदार सुखी रंधावा चुपचाप दिल्ली पहुंचे हैं। पता चला है कि वे अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमित शाह से मिलने पहुंचे सुखी रंधावा ने फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस में चल रहे इस काटो कलेश के बीच सुखी रंधावा का अमित शाह से मिलने पहुंचना कई तरह की चर्चाओं के जन्म दे रहा है।
—————————————————————————-


————————————–






