Prabhat Times

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।

आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता में आने से पहले महिलाओं से किया गया वायदा पंजाब की आप सरकार रविवार को पूरा करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को पेश हो रहे बजट में सरकार द्वारा महिलाओं को 1-1 हज़ार रूपए देने का ऐलान कर दिया जाएगा।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार कल अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे।

पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए AAP सरकार आखिरी बजट को ‘महिलाओं को बिग गिफ्ट’ देने का ऐलान करेगीय़

वित्तमंत्री हरपाल चीमा द्वारा सरकार चुनाव से पहले महिलाओं से 2022 में किया वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा।

8 मार्च रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसी वजह से आप सरकार खास तौर पर महिलाओं को फोकस करते हुए छुट्‌टी के दिन बजट पेश कर रही है।

बिजली सस्ती, पंजाबियों को कोई नया टैक्स नहीं

पंजाब में करीब 2.13 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.01 करोड़ महिला वोटर हैं, ऐसे में आप सरकार इन्हें टारगेट करेगी।

वहीं बजट में पंजाबियों को खुश करने में आप सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कोई नया टैक्स नहीं लगेगा। इसके संकेत सरकार ने बजट से पहले ही बिजली सस्ती करके दे दिया है।

युवाओ को भी बड़ा तोहफा

युवाओं को खुश करने के लिए नई 22 हजार सरकारी नौकरियों का ऐलान होना तय है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर 2022 में सरकार बनाई थी, ऐसे में इनका बजट भी बढ़ेगा। पिछले साल आप सरकार ने 2.36 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

महिलाओं को कैसे मिलेंगे 1000 रुपए AAP सरकार प्रदेश की 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को 1 हजार रुपए महीने की स्कीम के लिए बजट का प्रावधान करेगी। अभी इस स्कीम का कोई नाम नहीं रखा गया है।

18 मार्च से रुपए देने की शुरुआत की जा सकती है।सरकार ने औपचारिक तौर पर शर्तें नहीं बताईं हैं। लेकिन सरकारी हल्कों से जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक लाभार्थी महिला के पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना अनिवार्य है।

सरकार नौकरीपेशा, कारोबारी, पेंशनधारक के साथ टैक्सपेयर महिलाओं को फिलहाल स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। पंजाब में महिला वोटरों की गिनती करीब 1 करोड़ है।

रिकार्ड मुताबिक शर्तें पूरी करने वाली महिलाओं का आंकड़ा 40 लाख के करीब हो सकता है।हालांकि सरकारी स्तर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कोई नया टैक्स नहीं लगेगा

पंजाबियों पर नया टैक्स नहीं होगा. इसका ऐलान 2 हफ्ते पहले गुजरात दौरे पर गए सीएम भगवंत मान ने किया था कि पंजाब सरकार इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी।

आम लोग पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हैं, इसलिए यह बजट आम आदमी के हित में होगा और विकास कार्यों को गति देगा।

युवाओँ को नौकरियां

युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियां बजट में सरकार युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियों की घोषणा कर सकती है।

3 दिन पहले ही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा था कि सरकार 17 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें दिव्यांग कोटे के पद भी शामिल हैं।

इसके अलावा पंजाब पुलिस में 3,298 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। पंजाब सरकार पिछले 4 सालों में 63 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का दावा कर रही है। इसके अलावा इन नियुक्तियों को भ्रष्टाचार और सिफारिश मुक्त भी बता रही है।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel