Prabhat Times

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की छात्रा आरती ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। आरती ने अपनी मेहनत, लगन और निरन्तर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने आरती को यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि यह उपलब्धि न केवल आरती की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक परम्परा और उत्कृष्ट मागदर्शन का भी प्रेरणास्त्रोत है और उन्हें भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करेगी।

प्राचार्या डॉ. खोसला ने आरती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह आगे भी इसी प्रकार नवशिखरता को प्राप्त कर महाविद्यालय और समाज का नाम रोशन करेगी।

हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, असिस्टैंट प्रोफेसर श्रीमती पवन कुमारी एवं डॉ. दीप्ति धीर ने भी बताया कि आरती हमेशा से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और परिश्रमी छात्रा रही है।

महाविद्यालय सदैव ही विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आरती को बधाई दी एवं भविष्य हेतु शुभाषीश दिया।

आरती ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि यह सफलता उसके शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और निरन्तर मेहनत का परिणाम है।

उसने कहा कि महाविद्यालय से मिले प्रेरणात्मक वातावरण और सहयोग ने उसे उसके लक्ष्य प्राप्ति में प्रेरित किया है।

उसने सहपाठियों को नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया एवं प्राचार्या व हिन्दी विभाग के सभी अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

——————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel