Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (jalandhar youth dead during religious program) महानगर जालंधर के नंदनपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पता चला है कि नंदनपुर में गुरप्रीत सिंह गोपी की तेजधार हथियारों से काट कर हत्या की गई है।
जानकारी के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ।
आरोपियों ने गुरप्रीत गोपी की उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए और अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी घायल हो गए।
हमले में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई और गोली के छर्रे लगने से अन्य कुछ लोग घायल हुए हैं। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। थाना नंबर एक की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना पुरानी रंजिश और कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी का नतीजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें शुरू कर दी हैं।
मेले के दौरान दिखा रहे थे तेजधार हथियार राहुल के पिता बलदेव के अनुसार नागरा के पास स्थित न्यू शिव नगर, नेयर गुरु नानक नगर (गली नंबर-1) में वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था।
इसमे कुछ अज्ञात लोग भी धार्मिक समारोह में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनके पास हथियार थे।
ये देखकर राहुल और गोपी ने उक्त युवकों से कहा कि ऐसा नहीं करें। इतनी सी बात पर सभी लोग गाली-गालोच करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- किसी तरह मामला शांत करवाया गया और उक्त युवकों को वहां से भेज दिया गया।
मगर जैसे ही देर रात 1 बजने लगा तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा अटैक कर दिया। आरोपियों ने अटैक राहुल और गोपी पर किया था।
आरोपियों ने गोपी के सिर में तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि दो महिलाओँ समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं।
——————————————————–
भारत की शान और हॉकी के धोनी हरमनप्रीत सिंह और रूपिन्द्रपाल सिंह ने अनिरूद्ध कौशल से की दिल खोल कर बातें, किए ये खुलासे, देखें वीडियो
————————————————-
————————————–
ये भी पढ़ें
- शाहरूख खान ने जीता नैशनल अवार्ड, इस फिल्म की सफलता के लिए बने बेस्ट एक्टर
- एक दिन पहले BJP जॉइन करने वाले रणजीत गिल के ठिकानों पर विजिलेंस रेड
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील