Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (youth murdered with sharp weapon in dubai) पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है।

पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी।

जानकारी के अनुसार, पंकज रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था।

इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार क लिया गया था।

गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था।

वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था।

हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

——————————————————-

मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी…. देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1