Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर की समस्याओं को हल करने के लिए दिन रात एक कर रहे मेयर वनीत धीर ने अब जालंधर नार्थ में भी वर्किंग शुरू कर दी है। जालंधर नार्थ के नागरिकों की हर समस्या का हल अब एक ही छत के नीचे होगा।
आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ के हल्का इंचार्ज वनीत धीर द्वारा 17 सितंबर को सुबह 9.30 बजे इंडस्ट्री एरिया, नज़दीक बाबा सोढल जी मंदिर में किया जा रहा है।
मेयर वनीत धीर ने बताया कि जालंधर नार्थ के लोगों को समस्याओँ को इधर उधर न हीं भटकना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओँ का समाधान त्वरित प्रभाव से किया जाएगा।
मेयर वनीत धीर ने बताया कि नए दफ्तर में लोग अपनी समस्याएँ, सुझाव और स्थानीय समस्याएं रख सकते हैं। मेयर ने आश्वस्त किया कि लोगों और संबंधित प्रशासनिक विभागों में बेहतर तालमेल स्थापित करके समस्याओं के समाधान किया जाएगा।
मेयर ने कहा कि सीएम भगवंत मान की पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई और मूलभूत सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार की तरफ से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कें इत्यादि सुविधाएं जनता तक पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होने कहा कि सरकार के जन हितैषी नीतियां और विकास कार्यों का लाभ जमीनी स्तर पर लोगो तक पहुंचाने के साथ साथ उनकी समस्याओं को निर्धारित अवधि में हल करना प्राथमिकता है। नए दफ्तर से नार्थ हल्का वासियों को निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी जरूरतों मुताबिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।
—————————————————————————–


————————————–










