



Prabhat Times
- पुलिस टीमों ने 102 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 21 को पूछताछ के बाद किया रिहा
- लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में दे सकते हैं जानकारी
- “युद्ध नशियां विरुद्ध” के 440वें दिन 93 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही निर्णायक मुहिम “गैंगस्टरां ते वार” के 115वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुरू किया था।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
115वें दिन पुलिस टीमों ने 11 हथियारों सहित 276 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 29,385 हो गई है।
इसके अलावा 102 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 21 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशियां विरुद्ध” के 440वें दिन भी जारी रखते हुए आज 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 286 ग्राम हेरोइन, 7 किलो भुक्की, 318 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 10,330 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही, केवल 440 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 64,173 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
—————————————————————————-


————————————–





