Prabhat Times

जालंधर। एलपीयू विवाद में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। एलपीयू में हुए तोड़फोड़, आगजनी मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने विवाद में संलिप्त तीन युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

तीनों को फगवाड़ा की अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पता चला है कि गिरफ्तार तीन युवकों में से एक एलपीयू का छात्र है। पुलिस फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

सूत्रों ने बताया कि विवाद के दौरान बनी वीडियो क्लीपिंग की जांच के बाद तीनों युवकों की पहचान की गई और अरेस्ट कर लिया गया है।

पता चला है कि पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार वीडियो क्लीपिंग जांच रही हैं और आरोपियों की शिनाख्त कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि कई स्टूडैंट की शिनाख्त की जा चुकी है।

कई आरोपी स्टूडैंट दूसरे राज्यों के हैं। पुलिस टीमें उन्हें अरेस्ट करने के लिए दूसरे राज्यों को रवाना की गई हैं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel