Prabhat Times
जालंधर। “शिक्षा ही वह ताकत है, जो किसी भी समाज और देश का भविष्य तय करती है।” इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने विद्यार्थियों के कल्याण और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में स्कूल बैग वितरण अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
नितिन कोहली ने शहीद लेफ्टिनेंट गुरविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लद्धेवाली), अमर शहीद लाला जगत नारायण सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (नेहरू गार्डन) तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चोगिट्टी) पहुंचकर विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किया गया हर छोटा प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा की राह को आसान बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षा, युवाओं और समाज हित से जुड़े ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर त्रिलोक सिंह सरां, तजिंदर सिंह पवार, गुरप्रीत सिंह भोगल, मनीष शर्मा, प्रिंसिपल तजिंदर सिंह, गुरदीप सैनी, सतपाल प्रधान, पवन कुमार, राजविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह, बसंत राम, मेहरबान सिंह, ऋषभ सहोता, रूबल संधू, जसविंदर सिंह, मनजीत रावत सहित स्कूलों का समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।
—————————————————————————-


————————————–










