Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (wife gave horrible death to husband) लुधियाना में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति का मर्डर कर दिया।

पति को करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया। दिवाली की रात मर्डर किया।

मृतक की पहचान विनोद राम निवासी जगीरपुर रोड भोडा कालोनी लुधियाना के तौर पर हुई।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने विनोद की पत्नी रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार निवासी मेहरबान के खिलाफ केस दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, रंजीता देवी के गोपाल कुमार के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से विनोद राम परेशान रहता था। घर में झगड़ा रहता था।

विनोद के तीन बच्चे हैं जो गांव गए थे। दीवाली की रात विनोद राम ने शराब पी रखी थी तो इसी बीच रंजीता देवी ने बिजली की तार से अपने पति को करंट लगा दिया। जिससे विनोद की मौत हो गई।

अवैध संबंध में पति को समझती थी रोड़ा

रंजीता देवी के गोपाल के साथ अवैध संबंध थे। जिसका पता विनोद राम को लग गया था। विनोद अपने पत्नी को ऐसा करने से रोकता था।

इसी बात को लेकर घर में झगड़ा रहने लगा था। करीब 6 महीने से ज्यादा झगड़ा हो रहा था।

विनोद राम परेशान रहने लगा था। रंजीता अवैध संबंधों में पति को रोड़ा समझती थी। जिसके चलते उसने अपनी प्रेमी संग साजिश रचकर पति को मार दिया।

 थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी  रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1