Prabhat Times
नई दिल्ली। कनाडा में पढ़ने की प्लानिंग कर रहे भारतीय छात्रों के लिए बुरी खबर है। कनाडाई सरकार ने स्टडी परमिट को लेकर नियमों में बदलाव किया है।
इसके बाद अब उन विदेशी छात्रों को कम अवधि के लिए स्टडी परमिट जारी होंगे, जो फुल-टाइम कोर्स शुरू करने से पहले जरूरी शॉर्ट-टर्म कोर्स की पढ़ाई करते हैं।
कनाडा में बहुत सारे ऐसे कोर्स हैं, जिनकी पढ़ाई तभी की जा सकती है, जब पहले कुछ महीने का शॉर्ट-टर्म कोर्स पूरा किया जाए। इससे स्टूडेंट को बुनियादी चीजों की जानकारी मिलती है।
इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब अधिकारी सिर्फ शॉर्ट-टर्म कोर्स की अवधि और 90 अतिरिक्त दिनों को जोड़कर जो समयसीमा होगी, उतनी अवधि तक का ही स्टडी परमिट जारी करेंगे।
इसके बाद स्टूडेंट्स को आगे कोर्स करना है, तो उसे पहले नए स्टडी परमिट के लिए अप्लाई करना होगा। पुराने नियम के तहत, पहले कोर्स की पूरी अवधि और एक अतिरिक्त साल को जोड़कर जो तारीख होती थी, उतनी अवधि तक के लिए स्टडी परमिट दिया जाता था।
किन स्टूडेंट्स पर लागू होगा नियम?
IRCC के नए नियम के दायरे में वो सभी स्टूडेंट्स आएंगे, जिन्हें कंडीशनल एडमिशन ऑफर लेटर मिल चुका है। लेकिन कोर्स शुरू करने से पहले उनके लिए ‘इंग्लिश एज ए सेकेंड लैंग्वेज’ (ESL) जैसे कोर्सेज को पूरा करना होता है।
कुछ मामलों में मैथ्स से जुड़े कोर्सेज के लिए भी कुछ शॉर्ट-टर्म कोर्स करने की जरूरत पड़ती है।
नए नियम के तहत, स्टूडेंट्स को कनाडा आने से पहले स्टडी परमिट के लिए अप्लाई करना होगा। फिर वह दूसरे परमिट के लिए देश में रहते हुए अप्लाई कर सकता है।
ऐसे मामले में भले ही स्टूडेंट का पहला स्टडी परमिट एक्सपायर हो चुका है, लेकिन अभी उसे तक दूसरा परमिट मिला भी नहीं है। फिर भी उसे मेंनटेंड स्टेटस के तहत पढ़ाई करने की इजाजत मिलेगी।
एक बार अधिकारी आवेदन प्रोसेस कर लेंगे, तो फिर उसे नया स्टडी परमिट भी दे दिया जाएगा।
ये परमिट उसके उस कोर्स की अवधि तक के लिए वैलिड होगा, जिसकी उसे पढ़ाई करनी है।
जैसे अगर वह चार वर्षीय बैचलर्स कर रहा है, तो उसे इस पूरी अवधि के लिए स्टडी परमिट दिया जाएगा।
क्यों लाया गया नया नियम?
CIC की रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो छह महीने से छोटे कोर्सेज के लिए स्टडी परमिट की जरूरत नहीं होती है।
मगर IRCC ने विदेशी छात्रों को सलाह दी है कि उन्हें स्टडी परमिट के लिए इसलिए अप्लाई करना चाहिए, क्योंकि वह जिस शॉर्ट-टर्म कोर्स को कर रहे हैं, वह उनके बैचलर्स जैसे कोर्स के लिए जरूरी है।
अगर उनके पास शुरुआती परमिट नहीं होगा, तो वे कनाडा आ ही नहीं पाएंगे। ऐसा होने पर वे कनाडा में रहते हुए दूसरे स्टडी परमिट के लिए अप्लाई भी नहीं कर सकेंगे।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












