



Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। ई।
आम आदमी पार्टी (AAP) 215 सीटें जीत चुकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर अब कांग्रेस आ गई है। कांग्रेस 77 सीटें जीत चुकी है। भाजपा सबसे पीछे है। मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में AAP की जीत पर पार्टी समर्थकों ने गुलाल उड़ाया। 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।
इसी बीच सीएम भगवंत मान द्वारा पंजाब कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। मान केबिनेट की मीटिंग 30 मई दोपहर 12 बजे सीएम निवास पर होगी।

निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट
| रुझान+जीत/कुल वार्ड | AAP | कांग्रेस | BJP | अकाली दल | अन्य |
| 470/1977 | 215 | 85 | 15 | 71 | 84 |
8 नगर निगमों के LIVE नतीजे
- मोहाली: 50 वार्डों में से 3 AAP और 1 वार्ड निर्दलीय ने जीता, कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल का खाता नहीं खुला।
- बठिंडा: एक वार्ड में आप जीती।
- पठानकोट: 1 वार्ड में कांग्रेस जीती। बाकी की मतगणना जारी।
- बरनाला: 15 वार्डों में AAP, एक बीजेपी और एक आजाद जीता।
- कपूरथला: 14 वार्ड में कांग्रेस और 5 में AAP की जीत।
- अबोहर: 1 वार्ड में AAP और 3 में भाजपा जीती।
- बटाला: 50 वार्डों में से 4 में AAP जीती, अभी तक कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल का खाता नहीं खुला है।
- मोगा: एक वार्ड में AAP जीती।
—————————————————————————-


————————————–





