Prabhat Times

चंडीगढ़। (weather update punjab imd forecast) पंजाब में पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब में दो दिन तक मौसम ड्राई रहने वाला है. लेकिन फिर 24 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा, जो लोकल वेदर सिस्टम की वजह से होने वाला है.

इसके अलावा 25 से 29 जून तक बारिश के आसार हैं. 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.

वहीं पंजाबवासियों को अभी प्री-मॉनसून की बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. पंजाब में जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मॉनसून पहुंचने की संभावना है.

कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। बुधवार को भी बठिंडा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक रहा।

वहीं, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लुधियाना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन और रात में सिर्फ 8 डिग्री सेल्सियस का फर्क

उधर, दिन तो गर्म रहे वहीं रात भी कई जिलों में काफी गर्म रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था।

दिन और रात के तापमान में केवल आठ डिग्री सेल्सियस का फर्क था।

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दूसरी तरफ मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में 23 जून तक मौसम साफ रहेगा।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के विज्ञानी डॉ. एके सिंह के मुताबिक वेदर पेटर्न की वजह से 24 जून से पंजाब में मौसम बदलेगा।

25 जून तक कई जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1