Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(weather update rainfall snowfall hailstorm) भारत के मैदानी इलाकों में एक तरफ जहां अब ठंड का सितम खत्म हो रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम करवट लेने जा रहा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 17 से 20 फरवरी, 2024 तक तेज वर्षा, बर्फबारी और तूफान की संभावना है.

IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

नॉर्थईस्ट के राज्यों में 21 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पंजाब, हिरयाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 19 से 21 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी, पूर्वी यूपी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 पूर्वी उत्तरी राजस्थान में 29 से 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश भी होगी.

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में 19 से 20 फरवरी को ओले भी गिरेंगे.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 से 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी होने वाली है.

मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है.

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 फरवरी को बहुत ज्यादा तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है.

जम्मू डिविजन में 18 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी, उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी के बीच ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

रिपोर्ट है कि पंजाब में 18 से 20 फरवरी के बीच, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 19 से 21 फरवरी के बीच गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 30 से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.

19 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 17 फरवरी को बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

पंजाब में चलेंगी तेज हवाएं, पड़ेंगे औले

भारत मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में सूबे में झोंकेदार तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने का अनुमान है।

आंधी के साथ-साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावनाएं भी जताई गई हैं। ऐसा होने पर बीते कुछ दिनों से नीले आसमान में चमक रहे सूरज पर बादल छा जाएंगे।

ताप कम होने और तेज हवाओं के चलने से तापमान का पारा भी नीचे को खिसकेगा। फिलहाल दिन का तापमान सूबे में अधिकतम स्थानों पर 20 डिग्री सैल्सियस से पार पहुंच गया है।

बीते दिनों में इसमें रोजाना वृद्धि दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार लुधियाना में दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर में पारा 22.2 डिग्री सै. रहा, जबकि पटियाला में तापमान 21.8 डिग्री सै. दर्ज किया गया।

बीते तीन दिनों से शुष्क चल रहे मौसम के कारण तापमान का पारा बढ़ा है।

पंजाब में 23 डिग्री सैल्सियस के आसपास चल रहा तापमान सूबे में इन दिनों के सामान्य तापमान से 2-3 डिग्री सैल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसतन 6-8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा। यह इन दिनों रहने वाले सामान्य तापमान के करीब है।

मौसम में आगामी बदलाव के मद्देनजर तापमान के 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मौसम के बदलने के मद्देनजर मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों में पानी न लगाए और न ही किसी तरह की खाद अभी खेत में डालें।

—————————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1