


Prabhat Times
लुधियाना। (Weather Forecast Punjab) पंजाब में मौसम फिर बदलने जा रहा है। रविवार और सोमवार को दिन में तेज धूप खिलेगी। जिससे गर्मी का एहसास होगा। सोमवार शाम के बाद मौसम बदल जायेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन में तापमान गिरेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके चलते लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। लुधियाना में दीवाली के अगले दिन 5 नवंबर काे एक्यूआई 296 और 6 नवंबर को 167 पर पहुंच सुधार हुआ था। हालांकि रविवार को एएक्यूआई 230 पर खराब श्रणी में आ गया।
15 नवंबर के आसपास पंजाब में बारिश के आसार
हालांकि इसके बाद 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 नवंबर के आसपास पंजाब में बारिश हो सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश, तो कई जिलों में केवल बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके चलते जल्द ही मौसम में ठंडक घुलने के आसार है। राज्य में अभी धान की कटाई आखिरी चरण में है। यदि अभी बारिश होती है तो मंडियों में पड़ा लाखों टन गेहूं भीगने के आसार है। इसके चलते किसानों की चिंता अभी से बढ़ गई है।
पिछले 10 दिनों से दिन का तापमान हाे रहा कम
बता दें कि पिछले 10 दिनों से दिन का तापमान तीन से चार डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। अक्टूबर अंत में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था, जो नवंबर में घटकर 20 से 29 डिग्री तक आ गया है। इस साल तापमान कम रहने के आसार है।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
- कम हुई नवजोत सिद्धू की तल्खी, इस्तीफा वापस, लेकिन काम संभालने के लिए रखी दी ये शर्त
- विदेश जाने के लिए न करें ‘कांट्रैक्ट मैरिज’, इमीग्रेशन एक्सपर्ट गुरिन्द्र भट्टी ने बताई वजह
- स्कूटी पर ले जा रहे थे पटाखे, भयंकर विस्फोट, पिता-पुत्र के चिथड़े उड़े, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
- पंजाब के पड़ौसी राज्य में जनता को बड़ी राहत, और सस्ता हुआ Petrol-Diesel
- दिवाली पर पंजाब दहलाने की बड़ी साजिश, इस शहर में मिला टिफिन बम!
- आधार कार्ड पर सख्त हुई सरकार! यूज़र्स भूल कर भी न करें ये काम, वरना…!
- दिवाली पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इतने रूपए कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
- एक्शन में ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग, जुझार ट्रांसपोर्ट के करिंदो पर की ये बड़ी कार्रवाई
- बड़ी खबर! Club Cabana Resort कुर्क, सामने आया ये अवैध क्नैक्शन
- पंजाब में इतने रूपए प्रति यूनिट सस्ती हुई बिजली, कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा






































