Prabhat Times

चंडीगढ़। (weather forecast heatwave warning meteorological department) पंजाब को लू (हीटवेव) ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। माझा-दोआबा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मालवा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

वहीं, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में आज तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। रविवार भी मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान आज शाम तक 40 डिग्री के पार हो जाएगा।

बेहतर यही रहेगा कि जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकला जाए। अन्यथा लू की चपेट में आने से तबीयत बिगड़ सकती है।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर एरिया में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि मालवा के इलाकों में भी हीट अपना असर दिखाएगी और वहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

40 के पार जाएगा पंजाब का तापमान

पंजाब के शहरों का तापमान आज 40 के पार चला जाएगा। ऊपर से हीट वेव और परेशान करेगी।

बीते दिन फरीदकोट का तापमान 40.9 और लुधियाना के समराला का तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

लेकिन आज अमृतसर, जालंधर और लुधियाना तीनों बड़े शहरों का तापमान 40 का आंकड़ा पार कर जाएगा।

17 से पंजाब में बारिश के आसार

पंजाब को मौसम विभाग ने चार हिस्सों माझा, दोआबा और पश्चिम व पूर्व मालवा में बांट रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को पंजाब के माझा और दोआबा में बारिश हो सकती है।

वहीं, 17-18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया जारी दिया है।

उसके बाद भी 20 अप्रैल तक पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

हरियाणा में भी हीट वेव का अलर्ट

हरियाणा में सूरज की तपिश से लगातार दिन का पारा चढ़ने लगा है। 24 घंटे में ही दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

राज्य का मेवात का जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है। साथ ही सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में हीट वेव

उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के साथ दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी हीट वेव के आसार हैं।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1