Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (vigilance bureau arrest ca taking bribe) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार विरोधी ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज जालंधर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी ए) गुरसेवक सिंह को 10 लाख की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिसने जालंधर में तैनात सीजीएसटी के एक अधिकारी के नाम पर यह रिश्वत माँगी थी।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां जालंधर निवासी एक फर्म मालिक की शिकायत पर की गईं।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सीजीएसटी एक्ट के तहत उसकी फर्म के खिलाफ चल रही जांच में लाभ पहुंचाने के बदले सीजीएसटी के अधिकारी की ओर से 30 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीए को 10 लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सीए के खुलासे के बाद सीजीएसटी के अधिकारी की भुमिका की जाँच भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7 ए तथा बी एन एस की धारा 61(2) के तहत एफ आई आर नंबर 17 दिनांक 30-05-2025 दर्ज की गई है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
इसी बीच पता चला है कि विजिलेंस ब्यूरो ने सीजीएसटी विभाग जालंधर के अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला